फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चिकित्सकों से मारपीट निंदनीय : डॉ. डिसूजा

चिकित्सकों से मारपीट निंदनीय : डॉ. डिसूजा

Thu, 06 Mar 2014 05:32 AM IST
Sirmour
Sirmour Updated Thu, 06 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। कानपुर में चिकित्सकों के साथ की गई मारपीट दुर्भाग्य पूर्ण है। घटना में शामिल दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। यह बात (आईएमए) राज्य चिकित्सा संघ के प्रधान डॉ. पीटर डिसूजा ने पत्रकारों से कही। वह बुधवार को नाहन के एक निजी होटल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीड़ित चिकित्सकों को न्याय दिलाने के लिए संघ 6 मार्च को राज्य भर में कैंडिल मार्च कर विरोध प्रदर्शन करेगा।

राज्य चिकित्सा संघ के प्रधान ने कहा कि कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अन्याय पूर्ण तरीके से हमला किया है। पूरे राज्य में चिकित्सक इस कुकृत्य की निंदा करते हैं। साथ ही सरकार से मांग करते हैं कि वह घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यदि घटना में शामिल दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती है तो चिकित्सा संघ इसके लिए सड़कों पर उतर कर अपना विरोध प्रदर्शन करेगी। इससे पूर्व डॉ. डिसूजा ने बताया कि रिवाइज्ड नेशनल टिवरक्लोसिस कंट्रोल प्लॉन (आरएनटीपीसी) के तहत राज्य चिकित्सा संघ 23 मार्च को धर्मशाला में शिविर का आयोजन करेगा जिसमें राज्य भर से विभिन्न शाखाओं से 5-5 प्रतिनिधि भाग लेंगे। बातचीत के दौरान संघ के प्रेस सचिव डॉ. डीडी शर्मा तथा नाहन इकाई के प्रधान डॉ. विनय कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed