{"_id":"134-35449","slug":"Sirmour-35449-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नगरकोटी ज्वालामुखी मंदिर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नगरकोटी ज्वालामुखी मंदिर में चोरी
Sirmour
Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लाना बांका पंचायत के चनालग स्थित मां नगरकोटी ज्वालामुखी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। यह मंदिर हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की कुल माता का मंदिर है। शनिवार की रात चोरों ने मंदिर के दरवाजे के ताले तोड़कर मंदिर के भीतर मूर्ति पर जड़े सोने तथा चांदी के आभूषण और चांदी के छत्र के अलावा दान पात्र का ताला तोड़कर नगदी पर भी हाथ साफ कर लिया। पंचायत प्रधान बालमुकंद ने बताया कि शनिवार को गांव के लोग जब मंदिर में पूजा करने गए तो उन्होंने मंदिर का ताला टूटा हुआ पाया। मंदिर के भीतर का भी दानपात्र टूटा हुआ था। उसके बाद गांव के और भी लोग मंदिर पहुंचे। वहां देखा कि मूर्ति को छोड़कर सभी अधिकतर सामान की चोरी हुई है। चोरी की खबर मंदिर कमेटी के सचिव आनंद परमार ने सराहां पुलिस को दी। डीएसपी राजगढ़ आरएल बंसल से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माता के मंदिर से टीका, चांदी के छत्र तथा कुछ नगदी चोरी हुई है। थाना प्रभारी के अनुसार 25 से 30 हजार रुपये की चोरी हुई है।
विज्ञापन