फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हरियाणा से चोरी का सामान ला रहे युवक दबोचे

हरियाणा से चोरी का सामान ला रहे युवक दबोचे

Sat, 20 Apr 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा से चोरी का सामान ला रहे युवक दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा क्षेत्र से चोरी का सामान ला रहे दो युवकों को शुक्रवार रात पुलिस ने बांगरण चौक के समीप दबोच लिया। एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है, जबकि दूसरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिना नंबर की बाइक पर यह युवक सिलिंडर और एलईडी लेकर पांवटा की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है, जबकि हरियाणा पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात पुलिस की टीम बांगरण चौक पर गश्त पर निकली थी। बद्रीपुर की तरफ से दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। बाइक पर बैठे युवकों ने बीच में दो गैस सिलिंडर (एक बड़ा और एक छोटा) रखा हुआ था, जबकि चालक के आगे एलईडी रखी हुई पाई गई। चालक को पूछताछ करने के लिए उतारा गया तो चालक के पीछे बैठा व्यक्ति सिलिंडर को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बाइक चालक ने अपना नाम अमजद खान निवासी माजरा बताया।
विज्ञापन


पीछे बैठे युवक से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। युवक से सिलिंडर और एलईडी के दस्तावेज मांगे तो वह दिखा नहीं पाए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह इन सिलिंडरों और एलईडी को हरियाणा से चोरी करके लाए थे। जबकि, बाइक के दस्तावेज भी चालक नहीं दिखा पाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 411 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ संजय ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। पांवटा साहिब से सटी हरियाणा राज्य की पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया गया है। जबकि, फरार हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed