{"_id":"5caccd0dbdec2214323f4a8c","slug":"91554828557-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों में दिव्यांगों को दी जाएंगी मूलभूत सुविधाएं: जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों में दिव्यांगों को दी जाएंगी मूलभूत सुविधाएं: जैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के दौरान जिले के मतदान केंद्रों में दिव्यांग मतदाताओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले में कार्यरत सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को मतदान केंद्रों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन सुविधाओं का सार्थक उपयोग और मतदान केंद्रों तक पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में दिव्यांगों की सुविधा के लिए परिवहन व्यवस्था के अतिरिक्त रैंप, पेयजल और शौचालय इत्यादि सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को मतदान केंद्रों पर सहायता प्रदान करने के लिए शिक्षण संस्थानों के एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवी तैनात किए जाएंगे और संबंधित मतदान केंद्रों पर दो-दो स्वयंसेवी तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात पुलिस और निर्वाचन कर्मियों को दिव्यांगों से संबंधित विभिन्न विषयों पर जागरूक करने और संवेदनशील बनाने के लिए पर्याप्त कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में 438 दिव्यांग मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने जिले में कार्यरत तहसील कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आगामी चार दिनों के भीतर छूटे हुए दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जिला कल्याण अधिकारी जिला स्तर पर जबकि तहसील स्तर पर तहसील कल्याण अधिकारी समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए खंड स्तर पर फ्लैक्स लगाए जाएंगे, जिनमें दिव्यागों के मतदान संबंधी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर आदित्य नेगी, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन हरबंस सिंह के अलावा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।