{"_id":"5c9641b0bdec22142a71fdbb","slug":"91553351088-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 को पांवटा रामलीला मैदान में भाजयुमो सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 को पांवटा रामलीला मैदान में भाजयुमो सम्मेलन
विज्ञापन
पांवटा में भाजयुमो सम्मेलन 31 मार्च को
सीएम जयराम ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब की बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुई। भाजयुमो पांवटा मंडल अध्यक्ष पवन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष और पांवटा दून विस क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी और मंडल महामंत्री अरविंद गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में रामलीला मैदान में 31 मार्च को होने वाले भाजयुमो के सम्मेलन पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। शनिवार को हुई भाजयुमो की बैठक में 31 मार्च को भारतीय जनता युवा मोर्चा के होने वाले सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। भाजयुमो के पांवटा मंडल अध्यक्ष पवन चौधरी ने कहा कि सम्मेलन रामलीला मैदान पांवटा साहिब में हो रहा है। युवा मोर्चा के सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सम्मेलन में
करीब दो हजार युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है। इसकी व्यवस्थाओं के लिए बैठक में योजना बनाई गई। इसके लिए हर ग्राम केंद्र पर ग्राम केंद्र प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है। बैठक में मंडल महामंत्री सुशील तोमर, अविनाश सैनी मंडल उपाध्यक्ष, सुनील परमार, रजनी कांत शर्मा, कपिल वर्मा, मोहम्मद सुल्तान, गुरचरण सिंह, संदीप तोमर, राजीव चौधरी, अनिल चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी अविनाश झांब, मीडिया प्रभारी ईशु खेड़ा, कोषाध्यक्ष अंकुश चौधरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी, जिला महामंत्री अनिल चौधरी, सुनील कुमार, हर्ष चौधरी, विजय चौधरी, कुणाल शर्मा व नितिन शर्मा समेत भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद रहे।