फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तीन साल से लटका सीएचसी नौहराधार का कार्य शुरू

तीन साल से लटका सीएचसी नौहराधार का कार्य शुरू

Sat, 29 Dec 2018 09:48 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 29 Dec 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
तीन साल से लटका सीएचसी नौहराधार का कार्य शुरू
नौहराधार (सिरमौर)। तीन वर्षों के लंबे इंतजार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से भवन निर्माण कार्य अवार्ड होने के बाद ठेकेदार ने साइट डेवलपमेंट व खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। क्षेत्रवासी इस लंबित कार्य के शुरू होने से खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

सीएचसी नौहराधार में भवन के बिना ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। अस्पताल में न तो मरीजों को दाखिल करने की जगह है और न ही चिकित्सकों के बैठने की। असुविधाओं के चलते मरीजों को सीधा रेफर करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि इस सीएचसी में 24 पंचायतों के अलावा हरिपुरधार के लोग अपना इलाज करवाने आते हैं। यहां पर सबसे ज्यादा ओपीडी होती है। यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 25 सितंबर 2015 को अपग्रेड हुआ है। 23 सितंबर 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस भवन की आधारशिला रखी। लेकिन, तीन वर्षों तक भवन का कार्य लटका रहा। सीएचसी का भवन बनने से जहां मरीजों को सुविधा मिलेगी, वहीं अब चिकित्सकों को भी इलाज करने के लिए सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने आश्वासन दिया है कि ठेकेदार की हर संभव सहायता की जाएगी। विभाग व ठेकेदार से मांग की है कि तय समय अवधि में इस भवन के कार्यों को पूर्ण किया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केएल शर्मा ने बताया कि नौहराधार सीएचसी भवन पांच मंजिला भवन बनने जा रहा हैं। लिफ्ट और पार्किंग की व्यवस्था इस भवन में होगी। ठेकेदार को यह कार्य 4.88 लाख रुपये में अवार्ड हुआ है। एक वर्ष में इस भवन को बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed