{"_id":"5c0bf9f9bdec2241c263448b","slug":"91544288761-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन, बाज और चेतक करेंगे नाहन में पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन, बाज और चेतक करेंगे नाहन में पेट्रोलिंग
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवन, बाज और चेतक करेंगे नाहन में पेट्रोलिंग
12 वर्ष के बाद सिरमौर पुलिस को मिले तीन अश्व
26 जनवरी की परेड में भी दिखेंगे पुलिस के तीन घोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। रियासतकाल में सिरमौरी हुकमरानों की राजधानी रहे नाहन शहर में अब पुलिस की पेट्रोलिंग पवन, बाज और चेतक करेंगे। सिरमौर पुलिस में लगभग 12 वर्ष बाद पवन, बाज और चेतक नाम के तीन अश्व शामिल हुए हैं। पुलिस पेट्रोलिंग में इनकी अहम भूमिका रहेगी। जबकि, राष्ट्रीय उत्सवों गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस की परेड में सबसे आगे ये अश्वरोही दल देखा जाएगा।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2006 तक यहां अश्वरोही दल हुआ करता था लेकिन, इसके बाद यहां के तीनों घोड़े शिमला भेजे गए। अब करीब 12 वर्ष बाद फिर सिरमौर पुलिस को घोड़े मिले हैं। जल्द ही नाहन की सड़कों पर घोड़ों से रात्रि गश्त शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि सिरमौर रियासत के वक्त बाकायदा चौगान के समीप अस्तबल हुआ करता था। डीएसपी बबीता राणा ने तीन घोड़ों के आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तमाम औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। घोड़े यहां पहुंच भी गए हैं। तीनों घोड़े नई जगह पर आए हैं। लिहाजा, फिलहाल उन्हें ट्रेंड किया जा रहा है। इसके बाद पेट्रोलिंग शुरू की जाएगी। उनके अनुसार गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली भव्य परेड के दौरान सबसे आगे यही घोड़े दिखाई देंगे।