फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा 1

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा 1

Thu, 15 Nov 2018 09:51 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा 1
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 18 को
विज्ञापन

नाहन के एवीएन स्कूल में होगी परीक्षा, तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से करवाई जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा इस बार सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में 18 नवंबर को होगी। परीक्षा आदर्श विद्या निकेतन (एवीएन) स्कूल नाहन में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सभी विद्यार्थियों को रोलनंबर भी भेज दिए गए हैं। नाहन में कुल 26 विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है। पूरे देश में होने वाली इस परीक्षा में भारी संख्या में विद्यार्थी भाग लेते हैं। देश भर में 27 अक्तूबर को पहले चरण के तहत इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। हिमाचल के विभिन्न जिलों में भी यह परीक्षा आयोजित हुई। अब दूसरे चरण के तहत हिमाचल के सिरमौर और मंडी जिला में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। नाहन में यह परीक्षा 18 नवंबर को एवीएन स्कूल में ली जाएगी। परीक्षा में नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे। सभी विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड उनके ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ई-मेल से प्राप्त किए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लाकर भी परीक्षा दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed