{"_id":"5be5bfe7bdec2269a5529c3a","slug":"91541783527-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में कल से शुरू होगी फुटबाल लीग चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में कल से शुरू होगी फुटबाल लीग चैंपियनशिप
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। नाहन के चौगान मैदान में 11 नवंबर से हिमाचल क्लब फुटबाल लीग प्रतियोगिता आयोजित होगी, जो प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से आयोजित की जा रही है। संघ के मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 नवंबर को संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर करेंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें शिवा क्लब नादौन, रजनीश फुटबाल क्लब धर्मशाला, फ्रेंड्स क्लब सोलन, द हमीर फालकॉन फुटबाल क्लब, त्रिम्फ फुटबाल क्लब मंडी, स्टार फुटबाल क्लब सुंदरनगर, साईं फुटबाल क्लब कांगड़ा, केएफसी खड्ड ऊना, एमआर फुटबाल क्लब नाहन, वेंगा व्यॉस एफसी कुल्लू शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का समापन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल 14 नवंबर को करेंगे।
विज्ञापन