{"_id":"5b3f9cd94f1c1b84468b4f30","slug":"91530895577-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कहां गायब हो गई नन्ही श्रूति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कहां गायब हो गई नन्ही श्रूति
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर कहां गायब हो गई नन्ही श्रुति
पांचवें दिन भी नहीं लगा बच्ची का सुराग
चूड़धार में चप्पा-चप्पा छान रहा प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार (सिरमौर)। चूड़धार यात्रा के दौरान अपने परिजनों से बिछुड़ कर आखिर नन्हीं श्रुति कहां गायब हो गई। धुंध में रास्ता भटक कर वह जंगल की ओर निकलकर किसी जंगली जानवर का शिकार तो नहीं हुई ? किसी ने उसे किडनैप तो नहीं किया? या फिर वह किसी हादसे का शिकार हो गई? ऐसी आशंकाओं को लेकर भी अब अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, प्रशासन और स्थानीय लोगों को अब भी उसके सकुशल होने की उम्मीद है। इसी उम्मीद पर दिन-रात उसकी तलाश की जा रही है। लेकिन दुख की बात है कि अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को पांचवें दिन भी चूड़धार के जंगलों में बच्ची की तलाश को छेड़ा गया सर्च ऑपरेशन जारी रहा। नौहराधार के अलावा चौपाल क्षेत्र से लोग भारी संख्या में चूड़धार क्षेत्र में बच्ची की तलाश कर रहे हैं। जबकि पुलिस, होमगार्ड, लोक निर्माण विभाग, वन्य प्राणी विभाग, वन विभाग के कर्मचारी भी दिन-रात मासूम की तलाश में जुटे हुए हैं। उधर, परिजन अपनी बेटी को लेकर चिंतित हैं। कई दिनों से लोगों के साथ परिजन भी बेटी की तलाश में भटक रहे हैं। डीएसपी अनिल धोल्टा ने बताया कि पुलिस हर पहलु को मद्देनजर रखते हुए जांच कर रही है। वहीं, बच्ची को तलाशने के लिए छेड़ा गया सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है लेकिन, अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।