{"_id":"5b3a55f14f1c1bad3b8b4568","slug":"91530549745-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठवार स्कूल के बच्चों का भविष्य दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठवार स्कूल के बच्चों का भविष्य दांव पर
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कठवार स्कूल में शिक्षकों के कई पद खाली चल रहे हैं। स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार से खाली पदों को भरने की मांग करते-करते थक चुके हैं लेकिन खाली पद नहीं भरे गए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूल में अध्ययनरत डेढ़ सौ विद्यार्थियों को किस प्रकार की शिक्षा मिल रही होगी। जानकारी के मुताबिक यहां टीजीटी आर्ट, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल, डीईपी, पीईटी और शास्त्री का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चेत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, पंचायत प्रधान चंद्रकला ठाकुर, एसएमसी सदस्य कल्याण सिंह, पृथ्वी ठाकुर, सुंदर सिंह, सोहन सिंह आदि ने बताया कि यहां दस गांवों शट्टी, कठवार, उदाईना, क्यार, मंगोल, शीली, मड़ी, सिल्ली, टिपरी सहित कई गांवों के डेढ़ सौ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। जबकि, यहां कई महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अध्यापक न होने के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह मांग कई बार उठाई जा चुकी है लेकिन, आज तक इस विषय में विभाग ने कुछ नहीं किया। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि रिक्त पदों को अविलंब भरा जाए। उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम ठाकुर ने पदों के खाली होने की पुष्टि करते हुए बताया कि रिक्त पदों की सूची उपनिदेशक नाहन को भिजवा दी गई है। पद भरना प्रदेश सरकार तथा शिक्षा विभाग क्षेत्र अधिकार में है।
विज्ञापन