फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ददाहू अस्पताल का प्रभारी बदला, मनीषा को कार्यभार

ददाहू अस्पताल का प्रभारी बदला, मनीषा को कार्यभार

Thu, 14 Jun 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
ददाहू अस्पताल का प्रभारी बदला, मनीषा को कार्यभार
- फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू में मेस कुक के साथ कथित मारपीट के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए अस्पताल के प्रभारी को बदल दिया है। अस्पताल प्रभारी अमित गोयल को जिला मुख्यालय नाहन अटैच किया है। आगामी आदेश तक वे सीएमओ कार्यालय में सेवाएं देंगे। उनके स्थान पर डॉ. मनीषा कश्यप को अस्पताल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरे चिकित्सक डॉ. नवदीप को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए नाहन बुलाया गया है।


गौरतलब है कि दोनों आरोपी चिकित्सक अनुबंध के आधार पर सेवाएं दे रहे हैं। कार्रवाई पूरी होने तक दोनों चिकित्सकों पर निलंबन की गाज भी गिर सकती है। अभी मामले पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। सीएमओ डॉक्टर संजय शर्मा ने बताया कि मामले को गंभीरता को देखते हुए दोनों चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। एक चिकित्सक की ददाहू से सेवाएं समाप्त करके उन्हें जिला मुख्यालय नाहन अटैच कर दिया है जबकि दूसरे चिकित्सक के मौजूद न होने के कारण उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनका पक्ष जानने के बाद उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिये विभाग को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed