{"_id":"657462313ea2f8c43c038d64","slug":"90-people-health-checkup-done-in-banethi-panchyat-nahan-news-c-177-1-ssml1027-14309-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बनेठी में 90 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बनेठी में 90 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
बनेठी में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की आंखों की जांच करतीं चिकित्सक। संवाद
सचित्र
बनेठी में 90 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
नाहन (सिरमौर)। तहसील नाहन की ग्राम पंचायत बनेठी में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। सार्ईं अस्पताल की ओर से आयोजित शिविर में स्थानीय पंचायत के 90 लोगों की आंखों के साथ-साथ उच्च रक्तचाप और मधुमेह रोगों की जांच की गई। इसके बाद मरीजों को दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं।
शिविर में नेत्र जांच विशेषज्ञ ताहिरा खान ने मरीजों को आंखों की जांच के साथ परामर्श भी दिया। वहीं, मेडिकल अफसर डॉ. आशुतोष राणा ने मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने लोगों के शुगर और बीपी के टेस्ट भी लिए।
अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश बेदी ने बताया कि शिविरों में अनुभवी चिकित्सकों की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच संबंधी सेवाएं दी जा रहीं हैं। इस शिविर में 90 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया।