{"_id":"6947ed115f332699a608465d","slug":"87-patients-checkup-in-dadhahu-nahan-news-c-177-1-nhn1002-167544-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू अस्पताल में 87 रोगियों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू अस्पताल में 87 रोगियों की हुई जांच
विज्ञापन
सिविल अस्पताल ददाहू में पल्स पोलियो की खुराक पिलाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
साईं अस्पताल नाहन की ओर से लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर) श्री साईं मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल नाहन के सौजन्य से रविवार को ददाहू में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 87 रोगियों की जांच और उपचार करके उन्हें दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गईं। शिविर के दौरान सर्जन डॉ. रोमेश लाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव हिंगोरानी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नफिसा व नेत्र रोग विभाग की ओर से पारुल ने अपनी पूरी टीम के साथ रोगियों की जांच और उपचार किया।
शिविर प्रभारी सादिका जोशी ने बताया कि इस दौरान विशेष बीएमडी मशीन से जहां हड्डियों की जांच की गई, वहीं बीपी और शुगर जांच की सुविधा भी रोगियों को निशुल्क में दी गई। शिविर को लेकर रोगियों में भारी उत्साह दिखाई दिया। दुर्गम ग्रामीण इलाकों से रोगी इस शिविर में अपना उपचार करवाने पहुंचे। इस मौके पर साईं अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
संवाद