फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   86 jbt post will be fillup by batch

Sirmour News: बैचवाइज भर्ती की पात्रता में संशोधन

Fri, 27 Oct 2023 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
86 jbt post will be fillup by batch
बैचवाइज भर्ती की पात्रता में संशोधन
विज्ञापन

जिले में भरे जाएंगे जेबीटी के 86 पद

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला सिरमौर में कनिष्ठ बुनियादी शिक्षकों के विभिन्न श्रेणियों के 86 पदों को बैचवाइज आधार पर अनुबंध पर भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इन पदों को भरने के लिए 20 से 25 नवंबर तक काउंसलिंग होगी। इसी बीच प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया में बैच की पात्रता में संशोधन किया गया है।

उपनिदेशक शिक्षा कर्मचंद ने बताया कि संशोधित बैच पात्रता के अनुसार कनिष्ठ बुनियादी शिक्षकों की नियुक्तियों के लिए सामान्य श्रेणी के लिए 31 दिसंबर 2016 तक का बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 31 दिसंबर 2016 बैच, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के लिए 31 दिसंबर 2020 बैच, ओबीसी और ओबीसी (बीपीएल) के लिए 31 दिसंबर 2016 एवं ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के लिए 31 दिसंबर 2020 बैच निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार संशोधित बैच पात्रता के अनुसार अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए 31 दिसंबर 2016 बैच, अनुसूचित जाति (बीपीएल) के लिए 31 दिसंबर 2016 बैच, अनुसूचित जाति (डब्ल्यूएफएफ) के लिए 31 दिसंबर 2021 बैच, अनुसूचित जन जाति के लिए 31 दिसंबर 2016 बैच, अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) के लिए 31 दिसंबर 2016 बैच और अनुसूचित जनजाति (डब्ल्यूएफएफ) के लिए 31 दिसंबर 2022 बैच निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी बैचवाइज भर्ती के लिए संशोधित बैच पात्रता के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed