फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   8.47 crore rupees will spent on rajgargh-badgala-yesvant nagar road

Sirmour News: 8.47 करोड़ की लागत से बनेगी राजगढ़-बड़गला-यशवंतनगर सड़क

Sun, 22 Oct 2023 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
8.47 crore rupees will spent on rajgargh-badgala-yesvant nagar road
राजगढ़-बड़गला-यशवंतनगर सड़क के निर्माण को लेकर विभाग की ओर से लगाए गए बोर्ड। संवाद
विकास की बात.. सचित्र
विज्ञापन

8.47 करोड़ की लागत से बनेगी राजगढ़-बड़गला-यशवंत नगर सड़क

राजगढ़ इलाके से 10 किलोमीटर कम हो जाएगी जिला सोलन की दूरी
क्षेत्र की 4 पंचायतों की हजारों की आबादी को मिलेगा सड़क का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। लोक निर्माण मंडल राजगढ़ के अधीन आने वाली राजगढ़-बड़गला-यशवंत नगर सड़क 8.47 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी। नए सिरे से इस सड़क के स्तरोन्नत का कार्य किया जाएगा। इस बजट से न केवल सड़क को पक्का किया जाएगा बल्कि इसकी चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी।
10 किलोमीटर लंबी इस सड़क का कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। इस सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए नालियों समेत पुलिया निर्माण आदि कार्य भी होंगे। इसके अतिरिक्त सड़क का कुछ हिस्सा नया भी बनाया जाएगा। इस सड़क के बन जाने से जहां कोठिया जाजर, टिक्कर, सैर जगास और करगाणु पंचायतों के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, वहीं लोगों को सोलन व यशवंत नगर मंडियों तक अपने कृषि उत्पाद पहुंचाने के लिए सीधे 10 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में ग्रामीणों को सोलन या सनौरा मंडी तक जाने के लिए वाया राजगढ़ आना पड़ता है। इससे लोगों को अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। जब यह सड़क पूरी बन जाएगी तो लोग सीधे यशवंत नगर (गिरि नदी पर बने पुल) पहुंचेंगे। उन्हें राजगढ़ के रास्ते यशवंत नगर या सोलन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरएस ठाकुर ने बताया कि इस सड़क निर्माण के लिए आठ करोड़ 47 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। अभी जो टेंडर लगा है वह साढ़े पांच करोड़ का है। इन दिनों सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है और इसके बनने से कोठिया जाजर, टिक्कर व सैर जगास और करगाणु पंचायतों के कई गांवों के लोगों को हर मौसम में बेहतर सड़क सुविधा मिल पाएगी।

राजगढ़-बड़गला-यशवंतनगर सड़क के निर्माण को लेकर विभाग की ओर से लगाए गए बोर्ड। संवाद

राजगढ़-बड़गला-यशवंतनगर सड़क के निर्माण को लेकर विभाग की ओर से लगाए गए बोर्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed