फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आवारा सांड से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

आवारा सांड से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Mon, 11 Mar 2019 07:10 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 11 Mar 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
आवारा सांड से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा नेशनल हाईवे-07 पर रविवार रात एक बाइक सांड से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के मुताबिक देहरादून से पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर सैनवाला मुबारिकपुर के टोकियों में रविवार रात को सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि नाहन से पांवटा की ओर आ रही एक बाइक अचानक सांड से टकरा गई। इससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गया। हादसे में ग्राम पंचायत पुरुवाला निवासी संदीप (19) पुत्र रघुवीर सिंह, सौरभ (19) पुत्र सलिंद्र और कबीर खान (17) पुत्र इस्लाम निवासी जोहड़ों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस में पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन, गंभीर रूप से घायल संदीप ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि अन्य दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों को चंडीगढ़ लेकर गए, जहां दूसरे घायल सौरभ ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे युवक का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। माजरा पुलिस थाना टीम को ग्रामीणों ने सूचित कर दिया है। माजरा से जांच अधिकारी भगवती प्रसाद की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे में दो नौजवानों की मौत से ग्राम पंचायत पुरुवाला में शोक की लहर है।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने घटना की जानकारी दी है। डीएसपी ने कहा कि माजरा पुलिस थाना के तहत टोकियों में रात को हादसा हुआ है। इसमें दो युवकों की मौत हो गई है जबकि, एक घायल का चंडीगढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। माजरा पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed