फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   साइलेंस जोन को चुना सीएम का जनसभा क्षेत्र, मरीज परेशान

साइलेंस जोन को चुना सीएम का जनसभा क्षेत्र, मरीज परेशान

Fri, 01 Mar 2019 08:02 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 01 Mar 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
साइलेंस जोन को चुना सीएम का जनसभा क्षेत्र, मरीज परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सीएम की जनसभा हो और साज सज्जा के साथ बड़े लाउड स्पीकर न लगाए जाएं, ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन, लाउड स्पीकरों का इस्तेमाल ऐसी जगह हुआ जो साइलेंस जोन की श्रेणी में है। आयोजकों ने सीएम की जनसभा के लिए अस्पताल क्षेत्र को चुना जहां, बड़े टेंट लगाए गए। जनसभा में भारी संख्या में लाउड स्पीकरों का इस्तेमाल हुआ। अस्पताल परिसर में ही ऐसे कार्यक्रम का होना चर्चा का विषय बन गया है। हर तरह से मंच की साज सज्जा की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभा के लिए मेडिकल कालेज की पार्किंग को चुना। यह क्षेत्र मेडिकल कॉलेज की ओपीडी एवं अस्पताल के साथ सटा है। ऐसे में मरीजों की परेशानी का अंदाजा भी सहज ही लगाया जा सकता है। जबकि, चौगान मैदान और चंबा मैदान को पार्किंग के लिए चुना गया था। अमूमन दोनों मैदान पार्किंग के लिए इस्तेमाल नहीं किए जा सकते हैं। लेकिन, सड़कों की चकाचौंध बनाए रखने और सड़कों को वाहन को मुक्त दिखाने के लिए इन मैदानों को एक दिन के लिए पार्किंग के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। जहां तक शहर में मुख्यमंत्री अथवा किसी मंत्री के प्रवास के दौरान जनसभा की बात है तो अभी तक चौगान मैदान में ही बड़ी जनसभाएं होती आई हैं। पहली बार ऐसा हुआ कि मेडिकल कॉलेज भवन के शिलान्यास स्थल के साथ ही जनसभा को सुनिश्चित किया गया। दो बजे तक जनसभा क्षेत्र में भाषणों का दौर चलता रहा। हालांकि, मेडिकल कॉलेज नाहन में मरीज आते रहे। लेकिन, जहां तक शांति की बात है तो अस्पताल क्षेत्र के दायरे में भाषणबाजी से रोगियों को परेशानी होना स्वाभाविक है। हालांकि, इस संदर्भ में खुलकर किसी ने कुछ नहीं कहा। हालांकि, अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए तमाम सेवाएं यथावत बनी रहीं। कुछेक ओपीडी में डॉक्टरों का अभाव बना रहा। लिहाजा, ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed