फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ‘रंगीलो म्हारो ढोलना’ पर मचाया धमाल

‘रंगीलो म्हारो ढोलना’ पर मचाया धमाल

Mon, 07 Jan 2019 10:15 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
‘रंगीलो म्हारो ढोलना’ पर मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजपुर (सिरमौर)। द रोज ऑर्किड पब्लिक स्कूल तारूवाला का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में पांवटा रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समा बांधा। समारोह में स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इनमेें सर्वप्रथम सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। नर्सरी के नौनिहालों ने ओह माई फ्रेंड, केजी क्लास ने इंडिया वाले, पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों ने बम-बम बोले, चोगड़ा तारा, भेडां तेरियां हो...आदि गीतों पर वाहवाही बटोरी। छात्राओं ने राजस्थानी गीत रंगीलो म्हारो ढोलना.., ढोला रे-ढोला.., गुजराती घूमर-घूमर.. पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले प्रधानाचार्य भारत भूषण ने शिक्षा, खेल, विज्ञान, सांस्कृतिक आदि उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसके बाद उन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इनमें कक्षा प्रथम में वत्सल, सौम्या और रुद्रा, द्वितीय में दीपिका, सुमित और तान्या, तृतीय कक्षा में सृष्टि, सुमित और काव्य, चतुर्थ कक्षा में सोनल, इशिता और नीतिश को पुरस्कृत किया गया। इनके अलावा पांचवीं में हर्षित, नीरज और पलक, छठी में अनुप्रिया, तृप्ति और मंजीत, सातवीं कक्षा में दिशा, रुचि और कनक ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अन्य गतिविधियों में दीपक, राघव, आशुतोष, शुभम, पलक, अवनीत, सृष्टि, अंकित, तृप्ति, ज्योति, पायल, पारुल, खुशी, अनुप्रिया, सिमरन, दिव्या, नेहा, रितिका, प्रेरणा आदि को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर तारा चंद, ललित शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed