{"_id":"5b896ef642c792463254a5cd","slug":"81535733494-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में डूबे लोनिवि के 34.39 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में डूबे लोनिवि के 34.39 करोड़
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। सरकार का सबसे अहम एवं महत्वपूर्ण लोक निर्माण विभाग बजट की कमी झेल रहा है। सीधे तौर पर जनता से जुड़े इस विभाग की सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। जनपद सिरमौर की मुख्य सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। डंगे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। टूटी-फूटी सड़कें और गहरे गड्ढे हर समय हादसों को न्योता दे रहे हैं। बरसात के दौरान दर्जनों सड़क हादसों के बावजूद सरकार सबक नहीं ले रही है। कहीं भूस्खलन को रोकने के लिए बजट की कमी आड़े आ रही है तो कहीं डंगा लगाने के लिए। यहां तक की बरसात में बुरी तरह खस्ताहाल हो चुकी सड़कें भी सुधार के लिए तरस रही हैं। हालत यह है कि सिरमौर की सड़कों से तारकोल निकल चुकी है। सड़कें धंस रही हैं। गड्ढों से नए वाहन खटारा बनने लगे हैं। पैरापिट और डंगों के ध्वस्त होने से कई जगह वाहन को पास देना भी खतरे से खाली नहीं है। विभाग की ओर से सरकार को करोड़ों के नुकसान की रिपोर्ट भेजी गई है। अभी तक सरकार ने विभाग के हाथ में एक धेला भी नहीं थमाया है। जनपद सिरमौर की सड़कों को भारी बारिश से भूस्खलन के चलते 34.39 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए सरकार ने अभी कोई बजट जारी नहीं किया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि खराब सड़कों की हालत कैसे सुधरेगी? जीवन रेखाएं कही जाने वाली ये सड़कें वाहन चालकों और यात्रियों के लिए जी का जंजाल बन रही हैं।
संगड़ाह मंडल में सबसे ज्यादा नुकसान
सिरमौर जिले में लोक निर्माण विभाग के पांच मंडल हैं। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान संगड़ाह मंडल की सड़कों को हुआ है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस मंडल में 1135.21 (11.35 करोड़) लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा शिलाई मंडल में 982.76 लाख, पांवटा मंडल में 409.24 लाख, राजगढ़ मंडल की सड़कों को 355.10 लाख और नाहन मंडल की सड़कों को 556.86 लाख रुपये की क्षति हुई है।
सरकार को भेजी है रिपोर्ट
बारिश से जिले की सड़कों को हुए नुकसान की रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है। इस बरसात में अभी तक विभाग ने 34.39 करोड़ रुपये का नुकसान आंका है। सभी मंडलों की सड़कों की रिपोर्ट तैयार की गई है। विभाग को सरकार की ओर से नुकसान की भरपाई के लिए अभी कोई बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन
- महेश सिंघल, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग।