फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कोलर महिला हत्याकांड मामले की मांगी न्यायिक जांच

कोलर महिला हत्याकांड मामले की मांगी न्यायिक जांच

Thu, 05 Jul 2018 07:48 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
कोलर महिला हत्याकांड मामले की मांगी न्यायिक जांच
कोलर महिला हत्याकांड की हो न्यायिक जांच
विज्ञापन

जन एकता जन अधिकार मंच ने पांवटा में किया प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कोलर में महिला हत्याकांड को लेकर वीरवार को पांवटा में जन एकता जन अधिकार मंच के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई। इस मामले को लेकर राजनीतिक हस्तक्षेप तथा मिनी सचिवालय के समीप से महिला को उठाने पर हैरानी जताई गई। इस दौरान एसडीएम पांवटा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भी भेजा। मिनी सचिवाल के बाहर रैली को संबोधित करते हुए जनवादी महिला समिति हिप्र राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर और हिप्र किसान सभा राज्य उपाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि हिमाचल में इस तरह का संभवतया ये पहला मामला है। कोलर महिला हत्याकांड एक सबक भी है। इस मामले में राजनेताओं और प्रशासन की चुप्पी हैरानजनक है। इस तरह के कांड की पुनरावृत्ति रोकनी होगी। मृतक महिला के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। संतोष कपूर ने कहा कि मिनी सचिवालय के समीप से महिला को उठाकर जबरन ले जाया गया। मौके पर महिला के वकील आसिफ अंसारी चश्मदीद गवाह हैं। स्थानीय पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। राजनीतिक शह पर सारा मामला हुआ है। इस मामले की न्यायिक जांच होना जरूरी है। अब वकील को भी धमकाया जा रहा है। सत्ता में शामिल नेता हर मुद्दे पर बयान देते रहे हैं। पांवटा और नाहन के विधायक का इस मामले में बयान नहीं आया। नेताओं की चुप्पी हैरान कर रही है। वोट की राजनीति ऐसे मामलों में नहीं चलेगी। संगठन आगामी नौ अगस्त को उग्र प्रदर्शन करेगा। हिमाचल किसान सभा जिला सचिव गुरविंद्र सिंह, मीना और एसएफआई संगठन छात्र नेता सचिन ने कहा कि राजनीतिक शह पर मामले को दबाने का प्रयास हुआ। इसलिए न्यायिक जांच कर किसी भी तरह की कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मिनी सचिवालय परिसर से महिला को जबरन उठाने के दौरान वकील मौके के गवाह हैं। वकील को भी धमकाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ऐसे मामले की निष्पक्ष जांच करवाए। उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि की है। संगठन के ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed