{"_id":"5b2524884f1c1ba76e8b8274","slug":"81529160840-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन जेल में मिठाइयां बांटकर कैदियों से कहा, ईद मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन जेल में मिठाइयां बांटकर कैदियों से कहा, ईद मुबारक
Updated Sat, 16 Jun 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन जेल में मिठाइयां बांटकर कैदियों से कहा, ईद मुबारक
नाहन (सिरमौर)। केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में ईद-उल-फितर धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर मौलवी मोहम्मद यूसुफ ने कारागार के अन्य कैदियों के साथ नमाज अदा की और मिठाई बांटी। जेल प्रशासन की ओर से जेल में सजा काट रहे कैदियों के लिए इस पवित्र त्योहार पर हलवा का विशेष प्रबंध किया गया था। जेल अधीक्षक जयगोपाल लोदटा ने बताया कि जेल के भीतर 15 कैदियों ने नमाज अदा की। उन्होंने सभी मुस्लिम बंदियों को ईद की मुबारकबाद दी। सुबह के समय मौलवी मोहम्मद यूसुफ ने जेल पहुंचकर बंदियों को नमाज अदा करवाई।
----------