{"_id":"5afc48e04f1c1be0408b5cfa","slug":"81526483168-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक आपदा के दौरान मीडिया को निभानी चाहिए सकारात्मक भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक आपदा के दौरान मीडिया को निभानी चाहिए सकारात्मक भूमिका
Updated Wed, 16 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
प्राकृतिक आपदा जैसी विकट परिस्थितियों के दौरान आम जनता को तत्काल जानकारी देने और उनका मनोबल बनाए रखने में मीडिया को अहम भूमिका निभानी चाहिए। मीडिया को इस दौरान सकारात्मक संदेश प्रकाशित करके सरकार और जिला प्रशासन की मदद करनी चाहिए ।
यह बात उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बुधवार को बचत भवन में कही। यहां पर जिला प्रशासन व विश्व संवाद केंद्र सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान में देवर्षि नारद जयंती और आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया था जिसमें उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलदीप ने की। जबकि विश्व संवाद केंद्र शिमला के महीधर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विश्व संवाद केंद्र के सिरमौर के प्रभारी संदीप शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपायुक्त ललित जैन ने कहा कि प्राकृतिक आपदा का कोई निर्धारित समय नहीं होता परन्तु ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए हर व्यक्ति को मानसिक तौर पर तैयार होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनमानस को जागरूक करने के लिए मीडिया को सकारात्मक रोल अदा करना चाहिए। सनसनीखेज समाचारों के प्रकाशित होने पर अनेकों बार समाज में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं विश्व संवाद केंद्र के प्रांतीय प्रचार प्रमुख महीधर ने कहा कि नारद जयंती पर हर वर्ष राज्य स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया जाता रहा है। अब यह कार्यक्रम जिला स्तर पर भी करवाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर लघु भारती उद्योग के पदाधिकारियों एवं विश्व संवाद केंद्र के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।