{"_id":"5adca2f94f1c1b64098b5e7a","slug":"81524409081-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटी महासम्मेलन में राजगढ़, द्राविल और नघेता से पहुंचेंगे कलाकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटी महासम्मेलन में राजगढ़, द्राविल और नघेता से पहुंचेंगे कलाकार
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
नगर परिषद पांवटा के खेल मैदान में 29 अप्रैल को हाटी का महासम्मेलन होगा जिसमें गिरिपार के हाटी समुदाय की पोशाक व लोक संस्कृति की झलक दिखेगी। देश-विदेश में हाटी का नाम रोशन कर चुके राजगढ़, द्राविल व नघेता के सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे। समारोह में सांसद विरेंद्र कश्यप मुख्यातिथि होंगे, जबकि उत्तराखंड के विकासनगर से विधायक मुन्ना सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि होंगे। महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए रविवार को पांवटा इकाई अध्यक्ष ओपी चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
बैठक में केंद्रीय हाटी समिति महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने कहा कि हाटी की बन कर तैयार हो रही वेबसाइट का जिम्मा प्रो. बीआर चौहान व राजेश पुंडीर को सौंपा गया है। आरजीआई की तकनीकी शर्तों को पूरा करने के लिए विशेषज्ञों की टीम परामर्श व कार्य कर रही है। वर्ष 2005 में जो खामियां रह गई थीं, उनको दूर किया जाएगा।
पांवटा में गिरिपार क्षेत्रों की पारंपरिक पहनावे, बुझावणी, झूरी, हारुल, झांगे, रासे व ठोड़ा नृत्य समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बैठक में महासम्मेलन को गठित स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साज सजावट, ठहरने व खानपान व्यवस्था कमेटियों को जिम्मा सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर कुंदन शास्त्री, ओपी चौहान, चंद्रमोहन शर्मा, रामलाल शर्मा, रण सिंह चौहान, गुमान सिंह वर्मा, अतर सिंह नेगी, शिवानंद शर्मा, कुंदन तोमर, बहादुर कपूर, सुंदर सिंह, राहुल सेवल, दलीप पुंडीर, जीत ठाकुर, दीपचंद चौहान, नेतर तोमर, मदन शर्मा, सीता राम चौहान, लाल सिंह चौहान, लायक राम शास्त्री, गीता राम, अतुल शर्मा, गीता राम, खजान सिंह, जयपाल ठाकुर, जगतराम शर्मा, तोता राम, कल्याण सिंह व दिनेश पुंडीर समेत हाटी समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे। ---------------