फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रेणुका में बने चोर रास्तों से हो रहा अवैध खनन

रेणुका में बने चोर रास्तों से हो रहा अवैध खनन

Sun, 10 Dec 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
रेणुका में बने चोर रास्तों से हो रहा अवैध खनन
गर्ब्यांग से लखनपुर के लिए रोड की कटिंग करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
अवैध खनन पर अंकुश लगाने के तमाम इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। ददाहू और रेणुका क्षेत्र में बनाए गए चोर रास्तों से खनन कार्य जारी है जिसकी संबंधित विभाग को शायद भनक भी नहीं है। अदालत के आदेशों के बावजूद इन चोर रास्तों को बंद नहीं किया जा रहा। अवैध खनन करने वाले आये दिन इन्हीं चोर रास्तों से होकर गिरि नदी का सीना छलनी कर रहे हैं।

ददाहू की गिरि नदी अवैध खनन की भेंट चढ़ रही है। रेणुका पुलिस रेत बजरी से भरे वाहनों पर अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है लेकिन कुछ चोर रास्ते ऐसे भी हैं, जो रेणुका पुलिस व रेणुका वन मंडल की सीमा से बाहर हैं। इन रास्तों से खनन माफिया सरेआम रेत बजरी का अवैध खनन करके चांदी कूट रहा हैं। खनन माफिया ने अपने स्तर पर ही कुछ गुप्त रास्ते बना रखे हैं जहां से दिन रात खनन सामग्री को बड़े पैमाने पर ढोया जा रहा है।
विज्ञापन


खनन विभाग ने गिरि नदी को जोड़ने वाले जिन रास्तों को बंद करने की कवायद शुरू की थी, उनमें से एक भी रास्ते को बंद नहीं किया जा सका क्योंकि वह तमाम रास्ते लोगों की आवश्यकताओं से जुड़े हुए हैं लेकिन गिरि नदी के विपरीत दिशा में खनन माफिया ने कुछ और गुप्त रास्तों को खोज निकाला है जहां से रेत और बजरी का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई करता आ रहा है। वन विभाग के साथ मिलकर चोर व गुप्त रास्तों को तुरंत बंद करवाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed