{"_id":"59f9cc044f1c1b7a548ba47e","slug":"81509542916-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल
Updated Wed, 01 Nov 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत पुलबाहल-सोलन सड़क मार्ग पर बुधवार सुबह एक जीप (पिकअप) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे एक बोलेरो पिकअप (एचपी 62-2920) पुलबाहल से सब्जी लेकर सोलन की ओर जा रही थी। भड़ोली के समीप झालिया नाला में अचानक चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और जीप खाई में गिर गई। उसमें तीन लोग सवार थे। इनमें से बखोग निवासी अशोक कुमार (49) की मौके पर मौत हो गई।
जबकि जिला शिमला के कराली (बासाधार) निवासी राकेश और पुलबाहल के रुईनगा निवासी प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस सेवा में ठियोग अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस का एक दल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गया। डीएसपी राजगढ़ मीनाक्षी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतक के शव को स्थानीय अस्पताल में लाकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
--------------