{"_id":"d0d0ad953f5f02598deded41215f7743","slug":"76-panchayats-ready-for-second-phase-poll-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में 76 पंचायतों में आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में 76 पंचायतों में आज होगा मतदान
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
Updated Sat, 02 Jan 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर में दूसरे चरण के चुनाव में 76 पंचायतों के 500 पोलिंग बूथों पर रविवार को मतदान होगा। दूसरे चरण में नाहन विकास खंड की 11, पांवटा की 21, शिलाई विकास खंड की 10, पच्छाद की 10, संगड़ाह की 14 और राजगढ़ विकास खंड की 10 पंचायतों में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
चुनाव के लिए तीन हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पंचायत प्रधान, उप प्रधान एवं पंचायत वार्ड सदस्य का चुनाव परिणाम देर शाम तक घोषित कर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बीसी बडालिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नाहन ब्लॉक में दूसरे चरण का मतदान
नाहन ब्लॉक के तहत दूसरे चरण में ददाहू, बर्मा पापड़ी, सतीवाला, नेहली धीड़ा, बनेठी, थाना कसोगा, क्यारी, महीपुर, पनार, सलानी कटोला तथा पंजाहल पंचायतों में चुनाव होंगेे।
विज्ञापन
पांवटा ब्लॉक में दूसरे चरण का मतदान
पांवटा ब्लॉक की पातलियों, माजरा, शिवपुर, बद्रीपुर, डोबरी सालवाला, कोलर, मुगलांवाला करतारपुर, पीपलीवाला, सतौन, खोदरी माजरी, पलहोड़ी, ब्यास, राजपुर, दुगाना, शरली मानपुर, टोहना जाखल, कोडगा, बड़वास, चांदनी, शिवा तथा भरोग बनेड़ी पंचायतों में मतदान होगा।
शिलाई ब्लॉक में दूसरे चरण का मतदान
शिलाई ब्लॉक की कोटी बोंच, कांडो भटनोल, शिलाई, रास्त, बकरास, कोटी उतरऊ, पाब मानल, हलांह, नैनीधार तथा द्राबिल पंचायतें शामिल हैं।
संगड़ाह ब्लॉक के दूसरे चरण का मतदान
संगड़ाह ब्लॉक की जामू कोटी, खाला क्यार, जरग, रेडली, देवना, सेर तंदूला, चाढना, देवा मानल, लाना पालर, संगड़ाह, वियोंग टटवा, गेहल, दाना घाटों तथा भलौना पंचायतों में मतदान होगा।
पच्छाद ब्लॉक के दूसरे चरण का मतदान
पच्छाद ब्लॉक की बनी बखोली, काटली, बजगा, लाना बाका, नेरी नावण, धार टिक्करी, नैना टिक्कर, डिलमन, महलोग, लाल टिक्कर तथा द्राबली पंचायतों में चुनाव होंगे।
राजगढ़ ब्लॉक के दूसरे चरण का मतदान
राजगढ़ ब्लॉक में दूसरे चरण के मतदान के लिए माटल बखोग, शाया सनौरा, राणाघाट, नेहरटी भगोट, भाणत, करगाणू, शलाना, दीदग, डिंबर, कोठिया झाजर पंचायतों में चुनाव करवाए जाएंगे।