फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   75 independence day in sirmaur

देशभक्ति के रंग में रंगा सिरमौर, उपमंडलों में लहराया तिरंगा

Mon, 16 Aug 2021 08:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
75 independence day in sirmaur
सिरमौर जिला के राजगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : NAHAN
सराहां/ संगड़ाह/ शिलाई/ राजगढ़/ ददाहू (सिरमौर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सिरमौर जिला देशभक्ति के रंग में रंग गया। जिले में उपमंडल स्तर पर समारोह आयोजित किए गए। वहीं, तहसील और ग्रामीण स्तर पर भी देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मिनी सचिवालय परिसर संगड़ाह में एसडीएम की ओर से ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पुलिस गार्द संगड़ाह, एनएसएस एवं स्काउट एंड गाइड के छात्रों की ओर से राष्ट्र ध्वज को सलामी दिए जाने के बाद स्थानीय स्कूलों और कॉलेज के छात्रों की ओर से देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान नाटी, गीत नाटिकाएं तथा सिरमौरी लोक नृत्य आदि कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। इस अवसर पर स्वच्छ हिमाचल सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकास खंड संगड़ाह के महिला मंडलों को आज मिनी सचिवालय परिसर में सम्मानित किया गया। एसडीएम संगड़ाह डॉ. विक्रम नेगी द्वारा स्वच्छता सप्ताह संबंधी गतिविधियों के लिए महिला मंडलों को पुरस्कृत किया गया। स्वच्छ हिमाचल अभियान के तहत महिला मंडल हरिपुरधार और संगड़ाह को प्रथम, कांडो और डसाकना को द्वितीय तथा उलाना व मड़ाहंधार को तीसरे स्थान पर रहने के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ददाहू में तहसील स्तर पर स्वतंत्रता दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सुमेर चंद अग्रवाल की धर्मपत्नी पूर्णावती को उनके घर जाकर सम्मानित किया।
उपमंडल पच्छाद में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीएम कार्यालय सराहां में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अमृत महोत्सव के अवसर एसडीएम डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने कोरोना वॉरियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें तहसीलदार पच्छाद विपिन वर्मा और समस्त स्टाफ, बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. सचिन भंडारी समेत समस्त मेडिकल स्टाफ सराहां, बीडीओ पच्छाद रामेश्वर चौधरी, भारती शर्मा, थाना प्रभारी सुभाष कुमार और समस्त पुलिस स्टाफ, उप प्रधान पंचायत सराहां नरेंद्र गोसाई, प्रधान कलगीधर ट्रस्ट बड़ूसाहिब बकशीश सिंह, समाजसेवी सरदार परविंद्र सिंह, राहुल शर्मा, अनिल गर्ग, दीपक शर्मा, शिक्षा विभाग से संजीव गुप्ता, अनूप शर्मा और गौरव भारद्वाज शामिल हैं।
राजगढ़ में उपमंडल स्तरीय समारोह स्वतंत्रता दिवस समारोह नेहरू मैदान में मनाया गया। इस अवसर पर एसडीएम राजगढ़ सुरेंद्र मोहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में कोरोना काल के दौरान कार्य करने वाले कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया।

सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर शिलाई में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां एसडीएम सुरेश कुमार सिंघा ने ध्वजारोहण किया। नघेता में युवक मंडल ने पौधरोपण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed