फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   7,235 people found without education in sirmaur district

Sirmour News: जिले में असाक्षर लोग होंगे शिक्षित, उल्लास एप से जोड़े 6,995 लोग

Sat, 25 Nov 2023 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
7,235 people found without education in sirmaur district
सचित्र
विज्ञापन

जिले में असाक्षर लोग होंगे शिक्षित, उल्लास एप से जोड़े 6,995 लोग
1,031 स्वयंसेवियों के माध्यम से पूरी कराई जाएगी प्रारंभिक शिक्षा
सिरमौर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के सर्वे में मिले थे 7,235 असाक्षर लोग
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के विभिन्न शिक्षा खंडों में किए गए सर्वे में 7,235 लोग असाक्षर मिले हैं। यह सर्वे प्रारंभिक शिक्षा विभाग सिरमौर ने जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा के माध्यम से करवाया गया था। इस सर्वे को पूरा करने में जेबीटी और टीजीटी शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई थी।
यह वह लोग हैं जो 15 साल से ऊपर की आयु के हैं और किन्हीं कारणों से प्रारंभिक शिक्षा पूरी नहीं कर पाए। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इन लोगों को भारत सरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से चलाए गए नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत शिक्षित करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों में असाक्षर पाए गए 7,235 लोगों में से 6,995 लोगों को उल्लास एप पर रजिस्टर कर लिया है। इन में से 6,409 लोगों को 1,031 स्वयंसेवियों के साथ अटैच किया गया है। ये स्वयंसेवी इनको प्रारंभिक शिक्षा का ज्ञान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं ये लोग वर्तमान जिस कार्य से जुड़े हैं, उसमें भी इनको पारंगत किया जाएगा। इनकी पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए पर्यावरण, कानूनी सलाह समेत दूसरी चीजों की भी इनको जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा शेष बचे असाक्षर लोगों को भी दूसरे स्वयंसेवियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनकी भी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करवाई जा सके।
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी लेखराज ठाकुर ने बताया कि कुल मिले असाक्षरों में से 6,995 लोगों को प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के लिए विभाग ने उल्लास एप पर रजिस्टर कर लिया है।

इनमें से 6,409 असाक्षरों को 1,031 स्वयंसेवियों से अटैच किया गया है जो इनको प्रारंभिक शिक्षा का ज्ञान देेंगे। शेष को भी जल्द स्वयंसेवियों के साथ अटैच कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed