{"_id":"5ca0ecbcbdec2213f754f6d2","slug":"71554050236-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखा पेड़ नहीं काटा तो करेंगे नप कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखा पेड़ नहीं काटा तो करेंगे नप कार्यालय का घेराव
विज्ञापन
सूखा पेड़ नहीं काटा तो नप कार्यालय का घेराव करेंगे
नगर परिषद कार्यालय में दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
जेल के निकट शिव मंदिर के पास खतरा बना है सूखा पेड़
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन की महिलाओं ने नगर परिषद के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। जेल के निकट बने शिव मंदिर के साथ खड़े सूखे आम के पेड़ को हटाए न जाने से गुस्साई महिलाओं ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन की चेतावनी तक दे डाली है। सूखे पेड़ से परेशान महिलाओं की एक बैठक क्षेत्र में हुई।
बैठक में लोगों के लिए खतरा बने सूखे आम के पेड़ का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान महिलाओं ने नाहन नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। वक्ताओं ने कहा कि आम का सूखा पेड़ लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यहां हर वक्त किसी बड़े हादसे का डर लगा रहता है। कुछ बच्चे भी यहां चोटिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को दो बार इस पेड़ को हटाने का पत्र सौंपा गया है। इसके बाद भी नगर परिषद ने इस पेड़ को नहीं हटाया है। नगर परिषद ने इस पेड़ की डालियों की छंटनी कर अपनी इतिश्री कर ली है।
बैठक में मौजूद उदेश ठाकुर, रीना शर्मा, सुमित्रा देवी, अंजना शर्मा, नेहा, भारती, ममता, मधु, अंजू हारटा, भानू आदि ने नगर परिषद को दो टूक शब्दों में इस पेड़ को हटाने की धमकी दी है। महिलाओं ने कहा कि यदि कुछ रोज के भीतर इस सूखे दरख्त को नहीं काटा गया तो वे सभी नगर परिषद के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेंगी।