फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आज कई रूटों पर नहीं चलेंगी बसें, जनता होगी परेशान

आज कई रूटों पर नहीं चलेंगी बसें, जनता होगी परेशान

Wed, 26 Dec 2018 10:16 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
आज कई रूटों पर नहीं चलेंगी बसें, जनता होगी परेशान
ददाहू (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीरवार को धर्मशाला में होने वाली जन आभार रैली में जिले से सैकड़ों छोटे वाहनों के साथ-साथ दो दर्जन से अधिक बसें जाएंगी। इससे वीरवार को कई रूटों पर बसें न चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से निगम की 11 बसों को इस रैली में भेजे जाने का प्रबंध किया गया है। जिले में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठा चुके लाभार्थियों को इन बसों के माध्यम से धर्मशाला ले जाने का प्रबंध किया गया है। यहां तक कि सभी विभागों के अधिकारियों की जिम्मेवारी को सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से नाहन डिपो की 11 बसों को बुक किया गया है। इनमें से निगम की तीन बसें बुधवार सुबह को ही संगड़ाह से रवाना कर दी गईं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो से तीन बसों को लाभार्थियों को ले जाने के लिए लगाया गया है। जबकि निजी बसों को भी बुक किया गया है। एक साथ 25 से 30 बसों के धर्मशाला में जाने से वीरवार को यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। अधिकतर ग्रामीण रूटों पर बसें बाधित रहेंगी। इसका खमियाजा आमजन को भुगतना पड़ेगा। उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रशीद शेख ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर 11 बसों को बुधवार सुबह तक बुक किया जा चुका है। तीन बसों को संगड़ाह से भेज दिया गया है। शेष बसें अपने निर्धारित रूटों के बाद जिला के अन्य भागों में भी भेजी जाएंगी। रैली खत्म होने के बाद यात्रियों को इन्हीं बसों में वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed