फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   धरतेरस में सिरमौर के बाजारों में रही खूब रौनक

धरतेरस में सिरमौर के बाजारों में रही खूब रौनक

Mon, 05 Nov 2018 09:12 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
धरतेरस में सिरमौर के बाजारों में रही खूब रौनक
नाहन (सिरमौर)। धनतेरस पर सिरमौर जिला के विभिन्न बाजारों में खूब रौनक रही। बर्तन, ज्वेलर्स की दुकानों में ऐसी भीड़ थी कि तिल धरने तक की जगह नहीं थी। गाड़ी-बाइक के शोरूम, मिठाइयों, ड्राई फ्रूट, कपड़ों और फर्नीचर की दुकानों में भी ठीक ठाक कारोबार हुआ है। पूरे जिला में करोड़ों के कारोबार की संभावना है।
विज्ञापन

धनतेरस पर सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली। बाजारों में पहुंचकर लोगों ने जमकर खरीदारी की। विशेषकर पांवटा, कालाअंब, ददाहू, नाहन, सराहां, राजगढ़, राजपुर, सतौन, शिलाई, नौहराधार, हरिपुरधार, संगड़ाह आदि बाजारी में धनतेरस पर रौनक रही। जिले की कई दुकानों में सोने के पुराने आभूषण की जगह नए आभूषण, पुराने गैस चूल्हे के स्थान पर नया चूल्हा देने के अलावा बर्तनों की खरीदारी पर भी छूट दी जा रही थी। वहीं गिफ्ट आइटम व अन्य सामान की खरीदारी के लिए भी ग्राहकों को दुकानदार लुभाने के प्रयास में लगे रहे। कारोबारी आकाश गौतम के अनुसार धनतेरस पर दुकानों में ठीक ठाक भीड़ रही। उनके अनुसार हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस साल कारोबार में कुछ कमी आई है। इसकी वजह जीएसटी और ऑनलाइन बुकिंग का होना भी है। उधर, कपड़ों की दुकानों में महिलाओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक सूट और अन्य सामान खरीदा। चूडिय़ों की भी बिक्री हुई। कारोबारी कपिल गर्ग के अनुसार धनतेरस पर बाजार में ठीकठाक भीड़ रही। कारोबार भी लगभग ठीक ही रहा। अखरोट का कारोबार करने आए देवेंद्र ने बताया कि इस साल लोगों का रुझान ड्राई फ्रूट की ओर अधिक है। लोगों ने काफी मात्रा में अखरोट की खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed