फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राज्यस्तरीय ओपन एथलेटिक्स स्पर्धा में चमका सिरमौर

राज्यस्तरीय ओपन एथलेटिक्स स्पर्धा में चमका सिरमौर

Mon, 11 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
राज्यस्तरीय ओपन एथलेटिक्स स्पर्धा में चमका सिरमौर
sports shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर के युवा एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने कुल्लू जिला में संपन्न हुई राज्य स्तरीय ओपन एथलेटिक्स स्पर्धा में पदकों की झड़ी लगा दी। युवा खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में 7 स्वर्ण, 7 रजत और 10 कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। यह स्पर्धा कुल्लू में 9 और 10 जून को आयोजित हुई।
इस स्पर्धा में जिला सिरमौर से करीब 34 खिलाड़ियों ने शिरकत की। जिला सिरमौर एथलेटिक्स संघ के प्रधान शिवराज शर्मा, एथलेटिक्स कोच विजय कुमार यादव, गुरु नानक मिशन स्कूल के डीपी गुरनाम सिंह भी साथ रहे।
विज्ञापन

सिरमौर के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण, सात रजत व दस कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। एथलेटिक्स कोच विजय कुमार यादव ने बताया कि पुरुषों की लांग जंप स्पर्धा में सुरेश, इसी वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में भानू प्रताप, महिलाओं की लाँग जंप स्पर्धा में सुमन, अंडर-16 वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में यजत, अंडर-16 वर्ग की सौ मीटर दौड़ में सारांश धीमान, अंडर-16 वर्ग की लॉँग जंप में स्वराज ठाकुर व अंडर-18 वर्ग की सौ मीटर दौड़ में नेहा चौहान ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पुरुषों की सौ मीटर दौड़ में भानु प्रताप, अंडर-18 वर्ग में छात्राओं की दो सौ मीटर दौड़ में नेहा चौहान, अंडर-16 वर्ग में छात्राओं की सौ मीटर दौड़ में नवनीश कौर, अंडर-16 वर्ग की छात्राओं की सौ मीटर दौड़ में नवनीश कौर, अंडर-16 वर्ग की छात्राओं की दो हजार मीटर दौड़ में गगनीत कौर, अंडर-16 वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में रसलीन कौर, अंडर-16 वर्ग मीटर की दो सौ मीटर दौड़ में सतविंद्र कौर, अंडर-14 वर्ग मीटर की 600 मीटर दौड़ में सुप्रीत कौर ने रजत पदक हासिल किए।

वहीं, अंडर-16 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अर्शदीप, 400 मीटर दौड़ में जसकीरत, अंडर-18 वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में युवराज सिंह, अंडर-16 वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में वरदान, सतविंद्र कौर ने अंडर-16 वर्ग की 400 मीटर दौड़ व लाँग जंप, अंडर-18 वर्ग में तीन हजार मीटर की दौड़ में जसलीन कौर, अंडर-16 वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में नवनीश कौर ने कांस्य पदक हासिल किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed