{"_id":"5aa297a24f1c1b9d758b487c","slug":"71520605090-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार व प्रशासन नही ले रहा बस स्टैंड की सुध: मालविया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार व प्रशासन नही ले रहा बस स्टैंड की सुध: मालविया
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा इकाई की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई जिसमें दशकों से बदहाल पड़े पांवटा बस स्टैंड, शहर में बढ़ते अपराध पर अंकुश व पांवटा स्मार्ट कार्ड सेंटर पर चर्चा की गई।
वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा के प्रधान एमएम मालविया ने कहा कि बैठक में पांवटा बस स्टैंड की बदहालत पर रोष प्रकट किया गया। बैठक में कहा गया कि प्रदेश सरकार, प्रशासन व पथ परिवहन निगम के उदासीन रवैये से बस स्टैंड की हालत दिनों दिन खराब हो रही है। बस स्टैंड हल्की बारिश पर जलभराव से तालाब बन जाता है। लोग खुले मेें दीवारों के साथ शौच करते हैं जिससे बदबू का आलम रहता है। बस स्टैंड का फर्श टूटा हुआ है। यात्रियों को पैदल चलना कठिन होता जा रहा है।
बैठक में मेडिकल कॉलेज नाहन की प्रधानाचार्य से नाहन की तरह ही, पांवटा सिविल अस्पताल में स्मार्ट कार्ड सेवा शुरू करने की मांग वरिष्ठ नागरिक परिषद ने उठाई है। सप्ताह में एक दो रोज के लिए यह केंद्र पांवटा अस्पताल में भी खोला जाए। शहर में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई गई। मंदिरों व निजी आवासों पर चोरियाें की वारदातें चिंता का विषय है। इन पर जिला सिरमौर की पांवटा थाना पुलिस को अंकुश लगाना होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर एमएम मालविया, एनडी सरीन, एमएस कैंथ, एमएम खतरी, बाईएस भंडारी, एमएस भटनागर, डीआर भारद्वाज, अमर सिंह, केसी नागपाल, पीसी सैनी, आरके जैन, अवतार सिंह, बीपी भारद्वाज, एनएस हंस, एलडी कोठारी व पीएल शर्मा मौजूद रहे।