{"_id":"5a65f4c34f1c1bcb268b5c9e","slug":"71516631235-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा का मिल्लाह में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा का मिल्लाह में भव्य स्वागत
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीतने वाली पुष्पा राणा का गृह पंचायत मिल्लाह पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत प्रधान सुरेंद्र राणा, इंद्र राणा, कृष्ण राणा, मदन राणा, कुलदीप शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र राणा, बलदेव सिंह राणा व जयपाल राणा ने कहा कि खोड़ा पर्व पर गिरिपार की बेटी पुष्पा राणा अपने गृह पंचायत मिल्लाह पहुंची। पुष्पा ने कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त कर देश भर में हिमाचल व सिरमौर का नाम रोशन किया है।
पुष्पा ने गांव पहुंचने पर सबसे पहले कुल देवता शिरगुल महादेव मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। खिलाड़ी ने कहा कि गांव की बेटी का सपना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरिपार व हिमाचल का नाम कबड्डी खेल में रोशन कर सकें। भव्य स्वागत के लिए समस्त ग्रामीणों का आभार प्रकट किया। अब तक की सफलता के लिए परिजनों, कोच, गिरिपार समेत समस्त शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया।
...