{"_id":"5a2fe67c4f1c1bd0408bc4e9","slug":"71513088636-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में दिया जाएगा मतगणना कार्य का प्रशिक्षण: बडालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में दिया जाएगा मतगणना कार्य का प्रशिक्षण: बडालिया
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
EVM
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जिला के सभी पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के लिए 14 व 15 दिसंबर को जिला मुख्यालय नाहन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान मतगणना से संबंधित सभी पहलुओं की अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर बीसी बडालिया ने मतगणना के प्रबंधों को लेकर आयोजित निर्वाचन अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर माइक्रो पर्यवेक्षक तैनात होंगे। इस कार्य के लिए लगभग चार सौ अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मतगणना केंद्र से सौ मीटर की दूरी तक क्षेत्र को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि मतगणना का कार्य 18 दिसंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त हरबंस ब्रस्कोन, एसडीएम नाहन कृतिका कुलहरी, एसडीएम राजगढ़ एसडी नेगी, एसडीएम पांवटा हरि सिंह राणा, एसडीएम शिलाई योगेश चौहान, एसडीएम संगड़ाह जीवन नेगी, तहसीलदार निर्वाचन श्रवण नेगी, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।