{"_id":"5a2a99ee4f1c1b95188b898e","slug":"71512741358-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई नाहन को ओवर ऑल चैंपियन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई नाहन को ओवर ऑल चैंपियन का खिताब
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sports
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। आईटीआई की जिला स्तरीय 12वीं खेलकूद स्पर्धा में आईटीआई नाहन ने ओवर ऑल चैंपियन के खिताब पर कब्जा जमाया है। जबकि संजीव कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया।
आईटीआई नाहन में आयोजित जिला स्तरीय 12वीं खेलकूद स्पर्धा शुक्रवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में आईटीआई राजगढ़ के प्रधानाचार्या नवीन कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
वॉलीबाल स्पर्धा के अंतिम मुकाबले में आईटीआई नाहन ने आईटीआई राजगढ़ को 3-1 से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि खो-खो के अंतिम मुकाबले में आईटीआई नाहन ने आईटीआई पांवटा को 13-11 के अंतर से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की। इस मौके पर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता के जिला प्रधान एवं आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य सीके कौशिक, संगठन सचिव अशरफ अली, आईटीआई प्रगति राजगढ़ के प्रधानाचार्य भुवनेश्वर गौतम, महासचिव सुभाषचंद सहित सभी टीमों के मैनेजर, कोच, शिक्षा विभाग से कर्मी उपस्थित रहे।