फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जल पक्षियों के कलरव से खींचे आ रहे पर्यटक

जल पक्षियों के कलरव से खींचे आ रहे पर्यटक

Wed, 15 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
जल पक्षियों के कलरव से खींचे आ रहे पर्यटक
‌चिड़िया
सुरेश तोमर
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित प्रसिद्घ वेटलैंड आसन बैराज में हजारों जल पक्षियों के पहुंचने से पर्यटन खूब आकर्षित हो रहे हैं। रंग-बिरंगे हजारों पक्षियों के कलरव व अटखेलियों से पर्यटक खूब आनंदित हो रहे हैं। मेहमान परिंदों के प्रवास पर किसी तरह की खलल न पड़े, इसके लिए झील में मोटर बोट को बंद करवा दिया गया है। केवल पैडल बोट ही तय सीमा के भीतर चलाने की अनुमित वन विभाग ने दी है।

सर्दियों के मौसम में आसन वेटलैंड में 6 से 8 हजार तक जल पक्षियों की संख्या पहुंचती है। वन विभाग के अनुसार 13 नवंबर तक देश-विदेश से करीब 4 हजार जल पक्षी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


हिमाचल व उत्तराखंड सीमा क्षेत्र पर आसन वेटलैंड में निरंतर प्रवासी पक्षियों की संख्या बढ़ती जा रही है जिनमें मैलार्ड, लार्ज कारमोरेंटस, सुर्खाव, टिक्कड़ी, नील बतख, बेजूर, डूबकीमार बतख, बड़ी-छोटी मुरगाबी, पिनटेल्स, छोटी कारमोरेंटस, हेरानस, डुबडुबी, पियारुन, कामन पोचार्ड, गेडवेल, नार्दन शावलर, कामन मोरगन, कामन क्रूट, ग्रेट इगरेल, इंडियन पोंड हीरान, गेडवाल, कामन पोचार्ड, वुडबीकर, किंगफिशर व मेलार्ड आदि शामिल हैं। हर वर्ष आसन बैरान में सर्दियों के मौसम में 6 से 8 हजार के बीच रंग-बिरंगे पक्षी पहुंचते हैं। आसन वेटलैंड में पक्षी प्रेमियों व पर्यटकों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश से लोग पर्यटन स्थल पर इन जल पक्षियों को निहारने पहुंचते हैं।
उधर, उत्तराखंड वन प्रभाग चकराता के तहत पड़ने वाले स्थानीय आरओ जेएस तोमर ने कहा कि हर वर्ष 6 से 8 हजार तक देश विदेश से जल पक्षी बैराज में पहुंचते हैं। अब तक बैराज में 4 हजार पक्षी पहुंच चुके हैं।


बाक्स...
सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीमें गठित
हिमाचल सीमा से लगते आसन बैराज में तैनात उत्तराखंड वन विभाग के आरओ जेएस तोमर ने कहा कि निरंतर पक्षियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मेहमान जल पक्षियों की सुरक्षा को वन विभाग द्वारा टीमें गठित की गई हैं। जल पक्षी बैराज से कई बार आसपास क्षेत्रों में उड़ कर पहुंच जाते हैं। उन स्थलों पर पक्षियों के शिकार का ज्यादा खतरा रहता है। इसलिए वन विभाग की 5 टीमें मेहमान परिंदों की सुरक्षा को दिन रात पहरा दे रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed