फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कार पर गिरा पत्थर; महिला की मौत, पति घायल

कार पर गिरा पत्थर; महिला की मौत, पति घायल

Fri, 27 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
कार पर गिरा पत्थर; महिला की मौत, पति घायल
हरिपुरधार-सोलन सड़क पर चट्टान गिरने से दबी कार। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। हरिपुरधार-सोलन मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एक कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, मृतक महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सोलन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरिपुरधार सोलन मार्ग पर एक कार (एचपी 71-1684) पर अचानक पत्थर गिर गया। छत पर पत्थर गिरने के कारण कार बुरी तरह से दब गई, जिससे उसमें सवार दिवड़ी खड़ाह निवासी विद्या देवी (35) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसके साथ बैठा उसका पति सतपाल (42) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हरिपुरधार में प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उसे सोलन रेफर किया गया। यह दंपति हरिपुरधार में दुकानदारी करते थे। विद्या देवी और सतपाल सोलन से अपनी गाड़ी में दुकान का सामान लेकर हरिपुरधार आ रहे थे। अभी हरिपुरधार पहुंचने में 3 किलोमीटर का सफर शेष बचा था कि उजाली के पास ढांक से एक भारी पत्थर गाड़ी पर गिर गया। इस दुर्घटना सेे हरिपुरधार क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। व्यापार मंडल ने शुक्रवार को पूरा बाजार बंद रखा। संगड़ाह पुलिस के एएसआई प्रकाश चंद दुर्घटना की सूचना मिलते ही टीम सहित घटना स्थल पर पहुंच गए। यहां उन्होंने मृतिका विद्या देवी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी संगड़ाह भिजवाया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। उधर, नायब तहसीलदार दिनेश शर्मा और कानूनगो मदन ठाकुर घटना के बाद मृतक महिला के घर द्यड़ी खड़ाह पहुंचे। उन्होंने मृतक महिला के परिवार को 45 हजार रुपये फौरी राहत राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed