फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिरमौर में आफत बनकर बरसी बारिश, कई संपर्क सड़कें बंद

सिरमौर में आफत बनकर बरसी बारिश, कई संपर्क सड़कें बंद

Tue, 01 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सिरमौर में आफत बनकर बरसी बारिश, कई संपर्क सड़कें बंद

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/ सतौन (सिरमौर)। मानसून की बारिश आफत बनकर बरसी। रविवार रात और सोमवार को दिनभर हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से जिले के कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने से बसों का आवागमन नहीं हो पाया। बारिश के कारण लालढांक-रोहड़ू सड़क मार्ग पर हेवना के समीप भू-स्खलन के कारण करीब सात घंटे तक यातायात बंद रहा।
बारिश की वजह से जिले के कुपटु-नाहन, बड़ोल-नाहन, रामा-नाहन, कोटीबौंच-पांवटा, देवना-थनगा-नाहन सड़क मार्ग पर जगह-जगह भू-स्खलन हुआ है। वहीं, कुछ सड़कें जगह-जगह धंस गईं हैं। इन सड़कों पर रविवार शाम से ही बसों का आवागमन बंद हो गया है। इसके अलावा नाहन-मात्रबेहड़ों मार्ग करीब 20 दिनों से बंद है। इस कच्ची सड़क पर फिसलन के कारण बसें नहीं चल पा रही।
विज्ञापन

एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी रमेश धीमान ने बताया कि सड़कें खराब होने के कारण उक्त रूटों पर आज बस नहीं चल पाई। उधर, लालढांक-रोहड़ू राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर हेवना के समीप रविवार रात को भूस्खलन हो गया। इस वजह से दर्जनों बसें नहीं चल पाई। विभाग की मशीनों को खोलने में करीब सात घंटे लगे। इस दौरान कई दर्जन बसें और छोटे वाहन सड़क पर ही फंस गए। सुबह रोजमर्रा के कार्यों के लिए जाने वाले कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलाई, चौपाल, पांवटा, नाहन, शिमला की दर्जनों बसें जाम में फंसी रहीं। सुबह करीब साढ़े सात बजे विभाग की दो जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंच गई थीं लेकिन पहाड़ी से निरंतर पत्थर गिर रहे थे। ऑपरेटरों को सड़क बहाल करने में दिक्कत हुई। एनएच के कनिष्ठ अभियंता संजीव अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही दो जेसीबी मौके के लिए भेजी गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे सड़क को बहाल कर दिया गया।

बॉक्स के लिए---
बारिश में तुरंत करें सड़कों का रखरखाव : विनय
नाहन (सिरमौर)। मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने कहा है कि बरसात में बंद हो रही सड़कों के रखरखाव पर अधिकारी तुरंत कार्य करें। वह रजाना में लोनिवि के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि जिला की सड़कों पर चिन्हित ब्लैक स्टॉप की आवश्यक मरम्मत की जाए जहां पर अक्सर भू-स्खलन होता है, वहां पर विभाग को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सड़कों को खोलने के लिए अतिरिक्त मशीनरी व श्रम शक्ति का प्रबंध करने के भी उन्होंने आदेश दिए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोनिवि केएल चौधरी के अतिरिक्त अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
--सिरमौर में आफत बनकर बरसी बारिश, कई संपर्क सड़कें बंद
लालढांक-रोहड़ू नेशनल हाईवे पर सात घंटे रुके वाहनों के पहिए
मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कृषि-बागवानी को संजीवनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed