{"_id":"5b6f1a9b4f1c1bf2258b4651","slug":"61534007963-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की मूर्ति अनावरण पर विवाद, पंचायत सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान की मूर्ति अनावरण पर विवाद, पंचायत सचिव निलंबित
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान की मूर्ति अनावरण पर विवाद, पंचायत सचिव निलंबित
आधी रात को कालाअंब पहुंची पुलिस की टीम, धारा 145 लगाई
प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में कार्य करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब पंचायत के पूर्व प्रधान स्वर्गीय पुन्ना राम की मूर्ति के निर्माण और अनावरण को लेकर विवाद गहरा गया है। पंचायत घर के समीप मूर्ति लगाई जा रही थी, जिसका 15 अगस्त को अनावरण किया जाना था। लेकिन आधीरात को पूरा प्रशासनिक अमला पुलिस अधिकारियों के साथ कालाअंब पहुंच गया। प्रशासन ने इलाके में धारा 145 लगा दी है। वहीं, पंचायत सचिव को निलंबित करने के आदेश भी दे दिए हैं।
इस मसले पर ग्रामीण भड़क गए हैं। दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने नाहन पहुंचकर मीडिया के समक्ष प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया। पूर्व प्रधान स्वर्गीय पुन्ना राम के पुत्र सुभाष चौधरी ने कहा कि पंचायत कार्यालय के समीप उनके स्वर्गीय पिता की मूर्ति का अनावरण किया जाना था। शुक्रवार रात को अचानक उपायुक्त सिरमौैर, एसपी रोहित मालपानी, बीडीओ, तहसीलदार कालाअंब पहुंचे। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति निर्माण रोकने को भी कहा। मूर्ति का निर्माण उनकी निजी जमीन में हुआ है। पंचायत प्रधान ने भी उन्हें एनओसी दी थी। 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के लिए उन्होंने एक हजार से अधिक निमंत्रण पत्र भी वितरित किए थे। उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि यदि मैं गलत कार्य कर रहा था तो मुझे क्यों नहीं रोका गया। जहां मूर्ति लगाई जा रही है, वह उनकी अपनी जमीन है। मूर्ति का अनावरण 15 अगस्त को किया जाना था लेकिन ग्रामीणों के साथ उन्होंने शनिवार को ही इसका अनावरण कर दिया है।
दबाव में कार्य कर रहा प्रशासन: सोलंकी
ग्रामीणों के साथ पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन और सरकारी अधिकारी सरकार के दबाव में है। कहा कि विधायक डॉ. राजीव बिंदल के इशारे पर यह सब हो रहा है। निजी जमीन में मूर्ति स्थापित करने को लेकर आधी रात को पूरा प्रशासिक अमला आखिर वहां क्यों पहुंचा? पत्रकार वार्ता में मुन्ना राम, सुखदेव शर्मा, अनिल शर्मा, बलदेव, फकीर चंद, यशपाल, धनेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मीडिया को जारी बयान में आरोप लगाया है कि कुछ शरारती तत्वों के दबाव में विधायक और विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं उपायुक्त
उपायुक्त ललित जैन ने कहा कि कालाअंब पंचायत के भवन संबंधी भूमि विवाद को चलते आपसी झगड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर सीआरपीसी की धारा 145 लगाई गई है, ताकि दोनों पक्षों में आपसी झगड़े के कारण कानून व्यवस्था न बिगड़े। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक भूमि पर किसी व्यक्ति का बुत नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत घर की भूमि पर ग्राम पंचायत कालाअंब का कब्जा है। पंचायत भवन के परिसर में सुभाष चौधरी अपने पिता स्वर्गीय पुन्ना राम की मूर्ति लगाना चाहते हैं। पंचायत से उन्होंने इसकी कोई अनुमति नहीं ली। तहसीलदार नाहन ने दोनों पक्षों को नोटिस भेजे हैं। उन्होंने कहा कि कालाअंब के पंचायत सचिव को भी निलंबित किया गया है। इसका कार्यभार साथ लगती पंचायत के सचिव को दिया गया है।