{"_id":"5b5dee754f1c1bf6548b5b12","slug":"61532882549-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की आठ पंचायतों में निर्विरोध चुनकर आए वार्ड मेंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की आठ पंचायतों में निर्विरोध चुनकर आए वार्ड मेंबर
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर की कुल 14 पंचायतों में से 8 पंचायतों में जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए। जबकि, 6 पंचायतों में ग्रामीणों ने मतदान कर अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव किया। सिरमौर में देर शाम तक आए चुनाव नतीजों में विकास खंड नाहन की सतीवाला पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में कमल शर्मा विजयी हुए। उन्हें कुल 651 मत पड़े। इस पंचायत में प्रधान पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में थे। पालियों पंचायत में बलदेव सिंह 575 मतों से विजेता घोषित किए गए। उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार अंजना को 435 वोट से संतोष करना पड़ा।
विकास खंड पच्छाद की बागपशोग पंचायत में गोकुल चंद शर्मा ने उपप्रधान का उपचुनाव जीता। उन्हें 495 मत पड़े। यहां चार उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में विनोद कुमार को 393, विकास कुमार को 325 और मोहन दत्त को महज 4 वोट पड़े। वासनी पंचायत में उपप्रधान के पद पर 489 मतों के साथ नरेश कुमार विजयी हुए। सरन दत्त को 350 मत हासिल हुए। शिलाई विकास खंड की गवाली पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में रिंकी देवी 692 मतों के साथ विजयी घोषित हुई। उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार सीना देवी को 630 मत पड़े। इसी विकास खंड की शिलाई पंचायत के वार्ड नंबर सात में नंदी देवी को 31 मत पड़े। वार्ड सदस्य का चुनाव मीरा देवी सिर्फ 4 वोट से हारी।
यहां चुने गए निर्विरोध
जिला सिरमौर की आठ पंचायतों में वार्ड सदस्यों के चुनाव निर्विरोध हुए। विकास खंड संगडाह की रजाना पंचायत के वार्ड नंबर-5 में बाबूराम, बाउनल काकोग पंचायत के वार्ड नंबर 2 में पलका, भराडी पंचायत के भराड़ी वार्ड में विशाल ठाकुर को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावा विकास खंड पांवटा साहिब की नघेता पंचायत के वार्ड 4 में बाबूराम, विकास खंड राजगढ़ की करगाणू पंचायत के वार्ड नंबर तीन में विक्रम, टाली भुज्जल पंचायत के वार्ड नंबर 5 में कृष्णा देवी, सैरजगास के वार्ड नंबर पांच में रमेश कुमार और नाहन विकास खंड की ग्राम पंचायत बनकला के वार्ड नंबर 6 में रेणुबाला को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
उधर, जिला पंचायत अधिकारी एमएस नेगी ने बताया कि जिले के विभिन्न विकास खंडों की 14 पंचायतों में उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 6 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए मतदाताओं ने वोट डाले। 8 पंचायतों के वार्ड सदस्य निर्विरोध चुनकर आए हैं।