फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चुना हुआ विधायक दरकिनार, छुटभैया नेताओं को मिल रहा मंच

चुना हुआ विधायक दरकिनार, छुटभैया नेताओं को मिल रहा मंच

Tue, 03 Jul 2018 07:12 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
चुना हुआ विधायक दरकिनार, छुटभैया नेताओं को मिल रहा मंच
‘जनमंच’ में विधायक को न बुलाने पर भड़की कांग्रेस
विज्ञापन

कहा-विधायक दरकिनार, छुटभैया नेताओं को दिया मौका
सरकारी कार्यक्रम का भगवाकरण करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनमंच में क्षेत्र के विधायक को आमंत्रित न किए जाने पर कांग्रेस भड़क गई है। जिला सिरमौर में अभी तक दो जनमंच कार्यक्रम हुए हैं। दोनों ही कार्यक्रम कांग्रेस विधायकों के चुनाव क्षेत्र में आयोजित हुए हैं लेकिन दोनों ही कार्यक्रमों में संबंधित क्षेत्र के विधायक को आमंत्रित नहीं किया गया। इसको लेकर लेकर कांग्रेसियों में भारी रोष है। सरकार का जनमंच कार्यक्रम कांग्रेस को अखर गया है। उनका कहना है कि क्षेत्र से जीते विधायक को तो इन कार्यक्रमों से किनारे रखा जा रहा है जबकि हारे हुए प्रत्याशियों को मंच पर बुलाया जा रहा है। रविवार को बेचड़ का बाग में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक विनय कुमार को आमंत्रित न किए जाने पर रेणुका कांग्रेस ने कड़ा रोष प्रकट किया है। रेणुका कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, महासचिव मित्र सिंह तोमर, जिला परिषद सदस्य श्यामा ठाकुर और सैनधार जोन के अध्यक्ष बाबूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार जनमंच कार्यक्रम का भगवाकरण कर रही है। इन कार्यक्रमों से चुने हुए प्रतिनिधि को किनारे रखना जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि हैरत की बात यह है कि जनता के नकारे नेताओं को मंचों पर तवज्जो दी जा रही है जो विधायक पद की गरिमा का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि जनता लोस चुनाव में भाजपा को आइना दिखा कर रहेगी। रेणुका के विधायक और पूर्व सीपीएस विनय कुमार ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें क्षेत्र की समस्याएं मंत्री के समक्ष रखनी थीं लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। इसमें प्रशासन की जवाब तलबी के लिए लिखा गया है। उन्होंने कहा कि जब चुने हुए प्रतिनिधि को कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया तो भाजपा के नेताओं को मंच से बोलने देने का क्या औचित्य है? जबकि वह एक सरकारी कार्यक्रम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed