फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नगर पालिका मैदान के सौंदर्यीकरण को लगा ग्रहण

नगर पालिका मैदान के सौंदर्यीकरण को लगा ग्रहण

Sun, 24 Jun 2018 10:54 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका मैदान के सौंदर्यीकरण को लगा ग्रहण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। इन दिनों नगर पालिका मैदान पांवटा अवैध पार्किंग का अड्डा बना हुआ है। लाखों रुपये खर्च कर नगर पालिका मैदान में हरी घास, हाईमास्ट लाइटें, जाली, स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं लेकिन पिछले कुछ दिनों से नगर पालिका मैदान के मुख्य गेट पर लगा ताला कई बार टूटा मिला। वहीं खेल मैदान के अंदर गाड़ियां पार्किंग की जा रही हैं। इसको देखते हुए नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी ने पुलिस थाना प्रभारी पांवटा को लिखित शिकायत भेजी है। नगर पालिका की अध्यक्ष कृष्णा धीमान, उपप्रधान नवीन शर्मा ने बताया कि मैदान में अवैध पार्किंग की जा रही है। वहीं लाखों रुपये खर्च कर एक मात्र नगर पालिका मैदान का सौंदर्यीकरण धूमिल हो रहा है। इसमें लगी हरी घास भी पार्किंग से नष्ट हो रही है। इसे देखते हुए नगर पालिका ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जिला उपायुक्त, जिला पुलिस अधीक्षक, उपमंडलाधिकारी, डीएसपी पांवटा और थाना पांवटा को शिकायत की है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से नगर पालिका मैदान के गेट पर ताला तोड़ने वाले तथा मैदान के अंदर अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान और थाना प्रभारी अशोक चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed