{"_id":"5b27c69d4f1c1bda6e8b8b49","slug":"61529333405-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश बेस्ट पिस्टल और अनिल बेस्ट कारबाइन शूटर घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश बेस्ट पिस्टल और अनिल बेस्ट कारबाइन शूटर घोषित
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सकिरमौर)। जुड्डा के जोहड़ नाहन में दो दिवसीय राज्यस्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। इस मौके पर चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग के समादेशक राकेश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह प्रतियोगिता छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं की मेजबानी में संपन्न हुई।
इस अवसर पर छठी आईआरबीएन धौलाकुआं के सुरेश कुमार को बेस्ट पिस्टल शूटर और चौथी आईआरबीएन जंगलबैरी के अनिल कुमार को बेस्ट कारबाइन शूटर के खिताब से नवाजा गया। इससे पूर्व हुई राइफल के 100 यार्ड स्टेंडिंग पॉजीशन मुकाबले में द्वितीय आईआरबीएन के विनय कुमार ने प्रथम, सिरमौर के अमित चौहान ने द्वितीय, कांगड़ा के संजय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 यार्ड निलिंग पॉजीशन इवेंट में शिमला के सुनील कुमार, चौथी आईआरबीएन विकास कुमार व छठी आईआरबीएन के विशाल सूर्या, 300 यार्ड प्रॉन पॉजीशन इवेंट में शिमला के सुमेरचंद, बद्दी के देवराज, छठी आईआरबीएन की इंदूबाला ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर बाजी मारी।
राइफल में 300 मीटर थ्री पॉजीशन इवेंट में सीआईडी के सुरेश कुमार, शिमला के रणजीत सिंह व छठी आईआरबीएन की निरूपमा शर्मा, पिस्टल 9 एमएम 15 यार्ड स्क्वेटिंग पॉजीशन मुकाबले में छठी आईआरबीएन के सुरेश कुमार, चौथी आईआरबीएन के पवन कुमार व कांगड़ा के उपसम, 25 यार्ड एमिंग पॉजीशन मुकाबले में चौथी आईआरबीएन के पवन कुमार, सुरेश कुमार व कांगड़ा के उपसम, पिस्टल 40-30 यार्ड रन एंड शूट इवेंट में मंडी के विशाल, छठी आईआरबीएन के सुरेश कुमार व राजेश कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 50 यार्ड स्नेप पॉजीशन इवेंट में सुरेश कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि, उपसम व पवन कुमार क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
कारबाइन 9एमएम 50 यार्ड स्नेप पॉजीशन मुकाबले में सिरमौर के सन्नी, सिरमौर के ही दिनेश व लाहौल स्पीति के भवानी शंकर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। कारबाइन 9एमएम 50 यार्ड निलिंग पॉजीशन में चौथी आईआरबीएन के अनिल कुमार ने पहला, लाहौल-स्पीति के हेमचंद ने दूसरा व सन्नी ने तीसरा, 40 यार्ड स्टेंडिंग पॉजीशन में सुरेश कुमार ने पहला, अनिल कुमार ने दूसरा और भवानी शंकर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
25 यार्ड बैटल क्रोच पॉजीशन मुकाबले में अनिल कुमार प्रथम स्थान पर रहे। भवानी शंकर ने दूसरा व दिनेश ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। इस मौके पर सहायक समादेशक बलदेव दत्त, भीष्म ठाकुर व जिला राइफल एसोसिएशन के महासचिव विभूति सिंह के अलावा छठी आईआरबीएन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।