{"_id":"5addf47f4f1c1b87098b5edb","slug":"61524495487-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीबी टीम करेगी पर्यटन विकास की संभावनाओं का अवलोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीबी टीम करेगी पर्यटन विकास की संभावनाओं का अवलोकन
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए एशियन विकास बैंक की परामर्श टीम इन दिनों सिरमौर के दौरे पर है। वह जिला की ऐतिहासिक धरोहरों व महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर रही हैं। इस टीम के रिपोर्ट के आधार पर एशियन विकास बैंक जिला में पर्यटन के विकास और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण व संवर्धन के लिए धन का प्रावधान करेगा।
यह जानकारी उपायुक्त ललित जैन ने सोमवार को पर्यटन गतिविधियों से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और एशियन विकास बैंक की परामर्श टीम के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर पहुंची टीम का नेतृत्व पर्यटन विशेषज्ञ अनुज शुक्ला कर रहे हैं। टीम जिला के अन्य सभी उपमंडलों का भी भ्रमण करेगी जिसके बाद पर्यटन की संभावनाओं का गहनता से आकलन किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि पांच उप मंडलों के प्राचीन मंदिरों एवं ऐतिहासिक स्थलों का ब्योरा एशियन विकास बैंक को भेजी गई प्रस्तावित रिपोर्ट में शामिल है जिसमें शहर की ऐतिहासिक इमारत लालकोठी का जीर्णोद्धार, नाहन के यशवंत नगर में हेलीपैड, शहर में मल्टी पार्किंग, ढाबों मोहल्ला में पार्किंग व्यवस्था, सीवरेज, नगर परिषद की सड़कों व स्ट्रीट लाइट का सुधार, शहर के सभी पुराने तालाबों की मरम्मत, रानीताल और विल्ला राउंड का सौंदर्यीकरण, हाथी कब्र, नाहन चौगान के समीप आधुनिक पार्किंग, चौगान में बेहतरीन ढंग की स्टेज व शौचालय इत्यादि योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा यशवंत नगर से जमटा के लिए रोप वे, कालाअंब में स्वागत द्वार, जमटा में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां, बडोलिया बाबा मंदिर के झरना के विकास सहित कई अन्य योजनाएं भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
उपनिदेशक पर्यटन विभाग विवेक चौहान ने जिला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी, एडीबी बैंक के पर्यटन विशेषज्ञ अनुजा शुक्ला, अधीक्षण अभियंता आईपीएच एसके धीमान, डीएसपी प्रतिभा चौहान, पर्यटन विभाग के अधिकारी राजीव कुमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।