{"_id":"5ad75a354f1c1b9f098b536b","slug":"61524062773-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनय गुप्ता को भाजपा की कमान, बने जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनय गुप्ता को भाजपा की कमान, बने जिलाध्यक्ष
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जिला परिषद सदस्य विनय गुप्ता को सिरमौर भाजपा की कमान सौंपी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। विनय गुप्ता नाहन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में से एक है। कुछ साल पहले उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले सुखराम चौधरी के पास भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी थी। पांवटा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का टिकट मिलने के बाद रेणुका हलके से रामेश्वर को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लंबे अरसे से रामेश्वर ही यह कार्य देख रहे थे। बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है।
विनय गुप्ता तीन बार अपनी पंचायत में प्रधान रहने के साथ नाहन ब्लॉक समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह जिला परिषद के सदस्य और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत के लिए उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। विनय ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा।