{"_id":"5ad608ad4f1c1b9b098b502c","slug":"61523976365-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुख दरिया नाटक ने लगाई पुरस्कारों की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुख दरिया नाटक ने लगाई पुरस्कारों की झड़ी
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। आगरा में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय ताज महोत्सव में स्टेपको सोसायटी नाहन के कलाकारों ने पुरस्कारों की झड़ी लगाई। स्टेपको के कलाकारों ने यहां दुख दरिया नाटक का मंचन किया जिसमें उन्हें पहला पुरस्कार हासिल हुआ। इस महोत्सव में बंगलादेश, नेपाल, श्रीलंका, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, यूपी, सर्बिया, हिमाचल, महाराष्ट्र व देश के कोने से आई टीमों ने भाग लिया था। महोत्सव में स्टेपको सोसायटी के कलाकारों ने दुख दरिया नाटक के मंचन के साथ-साथ स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक भी पेश किया।
दुख दरिया नाटक और नुक्कड़ नाटक कचरा नगरी को दोनों को ही पहला स्थान हासिल हुआ। इसके अलावा मंच सज्जा के लिए भी दुख दरिया ने पहला पुरस्कार हासिल किया। जबकि अनीश सैनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, इंदरप्रीत साहनी को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता, काजल बादल को सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री, राजीव सोडा को सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता, वसीम खान को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और इलू कल्याण को नुक्कड़ नाटक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।
इस महोत्सव में स्टेपको की ओर सेे ईशान राव, मोनू यादव, रितुल, कल्पना, मनीष, नागेंद्र, फरजाना, सिमरन, शालिनी आदि अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। उल्लेखनीय है कि दुख दरिया नाटक का मंचन रजित सिंह कंवर व वसीम खान ने संयुक्त रूप से किया है। जबकि नाटक में संगीत देने का कार्य गीता व मनीष ने किया है।