{"_id":"5a79bc0c4f1c1b83268b8c98","slug":"61517927436-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप प्रवेश द्वार और यमुनापाथ-वे पर लगेंगे स्वागत गेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप प्रवेश द्वार और यमुनापाथ-वे पर लगेंगे स्वागत गेट
Updated Tue, 06 Feb 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नप प्रवेश द्वार और यमुनापाथ-वे पर लगेंगे स्वागत गेट
पांवटा नगर परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर किया मंथन
ऐतिहासिक होली मेला आयोजन पर भी चर्चा की गई
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
नगर परिषद पांवटा की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष कृष्णा धीमान की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें ऐतिहासिक होली मेला आयोजन, शहरी क्षेत्र के हर वार्ड के विकास कार्य, योजनाओं पर मंथन हुआ। दिसंबर 2017 की आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। बैठक के दौरान पांवटा नगर परिषद कमेटी ईओ का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा भी मौजूद रहे।
बैठक में होली मेला के बेहतर आयोजन पर विचार-विमर्श और प्रदेश सरकार के आदेशानुसार ऑनलाइन नक्शे स्वीकृति प्रदान करने पर चर्चा हुई। नगर परिषद के आंकेक्षण प्रतिवेदन के समय आय-व्यय पर सुझाव, दिसंबर 2017 का आय-व्यय ब्योरा स्वीकृति, भूतपूर्व सैनिकों द्वारा पार्क में कोर्ट परिसर के साथ मेमोरियल बनाने, शहर में प्रवेश द्वार पर स्वागत गेट लगाने, रैन बसेरे के रखरखाव, वार्ड-4 तारुवाला गुरुद्वारा के पीछे संपर्क मार्ग पर टाइलें लगवाने, यमुनापाथ- वे पर स्वागत गेट, वार्ड-11 चुंगी नंबर 6 से वार्ड-12 में शाहबाज खान आवास तक टाईलनुमा सड़क बनाने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर पांवटा नगर परिषद कमेटी अध्यक्ष कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, पार्षद हरविंद्र कौर, रेणू डोगरी, संजय सिंघल, इंद्रप्रीत कौर, अनीता देवी, धनवीर कपूर, भावना चानना, राजेंद्र सिंह, जसमेर सिंह व सीमा देवी समेत नगर परिषद कमेटी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
--------------
सुरेश तोमर
...