{"_id":"5a2fe66f4f1c1bf4688c0c0d","slug":"61513088623-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहराड़ में तोड़ दी पेयजल पाइपें, हुक्का पानी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहराड़ में तोड़ दी पेयजल पाइपें, हुक्का पानी बंद
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
उपमंडल शिलाई के अंतर्गत आने वाले मोहराड़ गांव में कुछ लोगों ने सिंचाई के लिए लगाई गई अस्थायी पेयजल लाइन को तोड़ दिया और मारपीट की। यहां तक कि कुछ लोगों का हुक्का-पानी तक बंद कर दिया गया है। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के ही करीब 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मोहराड़ निवासी मनमोहन सिंह, नता राम, सूरत सिह और मोहर सिंह ने कहा है कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। कुछ दिन पहले गांव के लोग बंदूकों, दराटों व लाठियों के साथ उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी थीं।
शिकायत कर्ताओं का आरोप है कि गांव में उनका हुक्का-पानी बंद किया हुआ है। वह अपने खेतों के साथ लगती कूहल से सिंचाई करते हैं। वहां पर अदरक, सरसों और टमाटर सहित अन्य फसलें लगाई हैं लेकिन कुछ दिनों से गांव के लोग उन्हें खेती नहीं करने दे रहे। कूहल में लगी अस्थायी पाइप को भी तोड़ दिया गया है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस में लगभग 20 ग्रामीणों के नाम भी दिए हैं जिन पर दबंगई के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उक्त सभी लोग ऊंची पहुंच रखते हैं। राजनीतिक रसूख के चलते अक्सर उन पर जुल्म किए जा रहे हैं। उधर, एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
-----------------